पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंगाली अखाड़ा में वर्चस्व को लेकर फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंगाली अखाड़ा में होली के दिन मटका फाेड़ने के दौरान एक अपराधी ने वर्चस्व को लेकर जमकर विवाद किया। कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय अपराधी का शूटर वहां से गुजर रहा था। वह वहां मौजूद लोगों से उलझ गया और धौंस जमाने लगा। लोगों ने विरोध किया तो उसने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। नशे में धुत शूटर हंगामा करने लगा। इतने में लोग दोबारा एकजुट हुए और उसका विरोध करने लगे। लोगों का गुस्सा देख वह अपनी बाइक छोड़ वहां से फरार हो गया।

बाइक जब्त, लोगों ने किया हंगामा : इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अपराधी तब तक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। पुलिस को देख स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाया। थानेदार निशिकांत निशि ने कहा कि बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

लोहानीपुर में दो गुटों में भिडंत

इधर लोहानीपुर में भी होली के दिन दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान फायरिंग की भी बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...