पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले ससुरालवालों पर लगाया आरोप, पुलिस ने की सख्ती तो बोला-मैंने ही मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ससुराल में पति ने प|ी की गमछी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद थाना पहुंच थानेदार से कहा वह किसी और के साथ भाग जाना चाहती थी इसलिए मार डाला। हालांकि शुरू में वह ससुरालवालों पर ही प|ी की हत्या का आरोप लगा रहा था लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंच तफ्तीश की और उससे सख्ती से पेश आई तो उसने कबूल किया कि खुद ही प|ी की हत्या की है। उधर ससुरालवालों ने दहेज में अपाची बाइक नहीं मिलने पर पति के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना सोमवार की अहले सुबह नौबतपुर थाना क्षेत्र के फुलचंदचक करंजा गांव में हुई। मृतका शोभा कुमारी, 20 वर्ष, सत्येंद्र कुमार की पुत्री थी।आरोपित पति श्रवानंद कुमार धनरूआ थाना क्षेत्र के भेड़गावां मठिया निवासी सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र है।

मृतका के दादा शिवलाल प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। शादी में दामाद को अपने औकात से बढ़कर उपहार भी दिया था। बावजूद दहेज में अपाची बाइक की मांग जारी रही और इसके लिए पोती को बराबर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था।

एक सप्ताह पहले दामाद आया था ससुराल

इधर एक सप्ताह से दामाद ससुराल आया हुआ था। लेकिन पोती और दामाद के मधुर संबंध से किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह ऐसी घटना को अंजाम देगा। रविवार की रात भी सब कुछ सामान्य था। घर के सभी लोग खा पीकर सो गए। अहले सुबह कमरे में पोती की चिल्लाहट और कुछ चीज गिरने की तेज आवाज से उनकी नींद खुली। जब उन्होंने पोती के कमरे का दरवाजा पिटकर खोलवाया तो दामाद ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और भाग गया। जब वे अंदर कमरे में गए तो पोती फर्श पर मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन में गमछी लपेटा हुआ था। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गई। शिवलाल प्रसाद ने बताया कि उन्हें तीन पोते और तीन पोतियां हैं। शोभा मंझली पोती थी। उसके पिता गुजरात में प्राइवेट जॉब करते हैं।

मृतक के रोते-बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...