पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौतन| सिसवां में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। बता दें कि प्रखंड के बसदेवा स्थित नवश्रृजित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जो शुक्रवार की संध्या हवन के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर योग प्रचारक सह प्रशिक्षक बबलू कुमार ने कहा कि वर्तमान में भागदौड़ का लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, डिप्रेशन, लीवर, जोड़ों के दर्द, कब्ज, मानसिक तनाव, मांसपेशीय तनाव, भावनात्मक तनाव आदि रोगों के नियमित शिकार हो रहे हैं। ऐसे में योग ही निरोग रहने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। शिविर में शिक्षक, चिकित्सक, युवक-युवतियां और वृद्ध महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया।
खबरें और भी हैं...