फ्लैट बंद कर गए थे घर, चाेरों ने ताला तोड़ कीमती सामान उड़ाया
चोरों से अपार्टमेंट के बंद फ्लैट भी महफूज नहीं है। एक- दो दिन के लिए भी फ्लैट बंद कर जाने वालों के घरों में चोर हाथ साफ कर ले रहे हैं।
ऐसा ही वाकया आर्य समाज मंदिर रोड के कैलाश अपार्टमेंट में देखने को मिला । जहां अपार्टमेंट के चौकीदार को भनक तक नहीं लगी और चोर फ्लैट संख्या 303 का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति ले उड़े । मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि चोरों ने अपार्टमेंट के अधिकांश फ्लैट की कुंडी बाहर से लगा दी थी । इसके बाद आराम से घटना को अंजाम दिया । इस दौरान चोरों की सारी करतूत सीसी कैमरे में कैद होती चली गयी । हालांकि चोरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था । घटना के संबंध में फ्लैट मालिक अमरेश सिंह ने बताया कि होली को लेकर सपरिवार अपने गांव जमुहार सासाराम चले गए थे । इस बीच शनिवार को अपार्टमेंट में रहने वालों ने बताया कि आपके फ्लैट में चोरी हो गयी है । इसके बाद आया तो देखा कि घर का सारा समान बिखरा पड़ा है और कीमती समान गायब हैं। पीड़ित द्वारा दानापुर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है ।
फ्लैट का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर।