इस साल 120 संवेदनशील स्थल ला सकते हैं बाढ़, दुरुस्त करेगी सरकार
पटना | बाढ़ से बचाव के लिए राज्य सरकार ने सारे संवेदनशील स्थलों को दुरुस्त करने का फैसला किया है। इसी के तहत जल संसाधन विभाग ने 120 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनकी मरम्मत पर काम शुरू किया है। विभाग ने इसके लिए 606 करोड़ की मंजूरी दी है। इसमें तटबंधों को सुदृढ़ बनाने, उन्हें ऊंचा करने और पिछले साल हुए कटाव को दुरुस्त करना है। इसमें नेपाल प्रक्षेत्र में भी कोसी और गंटक नदी पर कराए जाने वाले 21 योजनाएं भी शामिल की गयी है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ने कहा ‘बाढ़ के पूर्व सारे संवेदनशील स्थलों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि बाढ़ के दौरान कहीं इन स्थलों पर तटबंधों में रिसाव न हो। बाढ़ अवधि में भी इंजीनियर इन स्थानों पर सतर्क रहेंगे। तटबंधों की 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी।’