शराब के नशे में पूर्व मुखिया गिरफ्तार
दानापुर। बुधवार की शाम में शाहपुर थाना क्षेत्र के रघुरामपुर चांदमारी पंचायत के पूर्व मुखिया को शाहपुर पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। शाहपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि चांदमारी पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहर सिंह शराब के नशे में अपने ही घर के आसपास लोगों से गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।