पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुठनी में चार शराबी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन शराब पीकर हंगामा मचाने वाले चार लोगों को पुलिस ने सेलौर चट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराबियों में सेलौर गांव निवासी उमेश राज भर, हरेश राज भर, सुरेंद्र सिंह व योगेंद्र कुशवाहा शामिल है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया होली के दिन ये लोग शराब के नशे में सेलौर चट्टी पर हंगामा किया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस का गश्ती दल पहुच कर हंगामा कर रहे इन शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध थानाकाण्ड संख्या 56/20 के तहत मामला दर्ज कर न्यायी हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शराब से जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...