चाकूबाजी में महिला समेत चार लोग जख्मी
इंदौली गांव में मंगलवार को गाली-गलौच से मना करने पर चाकूबाजी की घटना में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंदौली निवासी धर्मनाथ प्रसाद दरवाजे पर बैठे थे कि उसी गांव के राजदेव प्रसाद गाली-गलौच करने लगा। जब धर्मनाथ प्रसाद ने विरोध किया तो राजदेव ने धर्मनाथ प्रसाद को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंची प|ी पार्वती देवी, पुत्र सुभाष कुमार, संजीव कुमार को भी जख्मी किया गया है। सभी का इलाज पीएचसी में चल रहा है। धर्मनाथ प्रसाद के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साह ने बताया कि राजदेव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।