पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोरिंग रोड के पास सुबह 11 बजे रिटायर्ड पोस्टमास्टर को भून डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दानापुर के शाहपुर के चांदमारी में 32 कट्ठा जमीन के विवाद में रिटायर्ड पोस्टमास्टर सकलदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसकेपुरी थाने से एक किमी दूर वीवीआईपी कहे जाने वाले विवेकानंद मार्ग के वीर कुंवर सिंह पथ रोड नंबर चार में रविवार सुबह करीब 11 बजे अपराधियाें ने उनके सीने में तीन गाेलियां मारीं। 76 साल के सकलदेव का मकान इसी रोड में है। उनका गांव चांदमारी है। वह सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। बिना नंबर की बाइक से आए दो अपराधियों ने उन्हें गेट के पास रोका और गोली मार दी। सकलदेव वहीं गिर गए। उनकी मौत वहीं हो गई थी, लेकिन उन्हें पाटलिपुत्र कॉलाेनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सकलदेव सदाकत आश्रम पोस्ट आॅफिस से 2004 में रिटायर हुए थे। दो बेटे हैं। एक मनोज न्यूयार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरा मनीष घर के नीचे मास्टरशेफ रेस्टाेरेंट चलाते हैं। सकलदेव इसी मकान में रहते थे। पुलिस को घटना की जानकारी आधा घंटा बाद मिली। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए। -पढ़ें पेज 3 भी

4 नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सचिवालय डीएसपी आरके प्रभाकर ने बताया कि सकलदेव को धमकी देने की बात भी आई है। पुलिस इस एंगल की भी तफ्तीश करने में जुटी है। पुलिस नामजदों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

सकलदेव सिंह की तस्वीर दिखाती उनकी पोती।

22 साल से चल रहा है विवाद, आराेपी देवेंद्र जेल भी गया था

विवादित जमीन की कीमत अभी 15 करोड़ है। सकलदेव व देवेंद्र के बीच 22 साल से विवाद है। मामला कोर्ट में भी गया था। फैसला सकलदेव के पक्ष में आया पर कब्जा देवेंद्र का ही रहा। गोलीबारी में देवेंद्र जेल भी गया था।

पुत्र ने कहा-जिससे जमीन विवाद, उसी
के बेटे ने मारी गोली


मनीष ने कहा कि गोली मारने वाला चांदमारी का देवेंद्र राय का बेटा सूरज है। देवेंद्र से ही जमीन का विवाद है। सूरज बाइक के पीछे बैठा था। गोली मारने के बाद साथी के साथ फरार हो गया। मामले में देवेंद्र, उसके बेटों सोनू, गुड्‌डू व सूरज व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

एक बेटा विदेश में इंजीनियर, दूसरे का रेस्टोरेंट
खबरें और भी हैं...