पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना। भाजपा ने कहा है कि उज्ज्वला योजना के कारण आज 97 फीसदी परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी रसोई का काला धुआं झेलने को विवश देश की करोड़ों गरीब महिलाओं को इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी उज्ज्वला योजना ने पिछले चंद वर्षों में एलपीजी सुविधा के विस्तार में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है।
1 मई 2016 को लॉन्च होने के बाद चार वर्षों में इस योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। आज इसी योजना का असर है कि गैस पर खाना बनाने वाले परिवारों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है।
इस योजना के बाद एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की बढ़त हुई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी पहुंच बढ़ने से एलपीजी उपभोग में औसतन 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे 2.25 करोड़ टन के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है। इस योजना के कारण आज देश के 97 फीसदी परिवार रसोई गैस की सुविधा से युक्त हो चुके हैं, जबकि 4 वर्ष यह पहले यह सुविधा केवल 55 फीसदी परिवारों के पास ही थी। इस योजना के आने के बाद रसोई गैस पर खाना वाले परिवारों की संख्या में रिकॉर्ड 42 फीसदी की वृद्धि हुई है।
इस योजना की अप्रत्याशित लोकप्रियता से उत्साहित केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अब इसका विस्तार हर घर तक करने की तैयारियों में जुट चुकी है। इसके लिए सरकार इस योजना की पात्रता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब इस योजना के तहत राशनकार्ड धारियों को भी यह सुविधा प्राप्त हो सकेगी। सरकार की साफ नियत और सही विकास के संकल्प का जीवंत उदाहरण यह योजना आज दुनिया के कई देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.