पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्दी-बुखार जल्द ठीक नहीं हो तो जांच कराएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पौष्टिक अाहार लेने की जरूरत

वैसे राज्य के सभी मेडिकल काॅलेज अस्पतालों में स्क्रीनिंग और अाइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है। लक्षण मिलने पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर सलाह ले सकते हैं। कोरोना वायरस शरीर की इम्युनिटी कम कर देता है। इसलिए वाला पौष्टिक अाहार लेने की जरूरत है। नाॅनवेज खाने से मनाही नहीं है, लेकिन खाना है तो यह ध्यान रखना होगा कि वह ठीक से पका हुअा हाे। अगर अभी परहेज करें ताे बेहतर हाेगा।

डॉ. विमल कारक, अधीक्षक पीएमसीएच

डॉ. विद्यापति चौधरी, प्राचार्य पीएमसीएच

कोरोना व अाम सर्दी में क्या अंतर है?-नित्यानंद झा, पटना

कोरोना में सांस लेने में दिक्कत होती है। निमोनिया भी हो जाता है। मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत होती है।

अभी नाॅनवेज खाने में कोई दिक्कत है?-शंभू सिन्हा, मुजफ्फरपुर

नाॅनवेज खा सकते हैं, लेकिन बढ़िया से पका होना चाहिए।

एन-95 मास्क ही कोरोना से बचाव के लिए कारगर है?-सृष्टि, पटना

एन-95 मास्क चिकित्सकों के लिए है, जो पीड़ित मरीज का इलाज करते हैं। साधारण मास्क भी कारगर है। सभी को मास्क पहनने की जरूरत भी नहीं है। जिनमें लक्षण हैं उन्हें मास्क पहनना चाहिए, जिससे संक्रमण नहीं फैले।

कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?-विजय सिंह, अाशियाना

पीड़ित या संदिग्ध व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाएं। दो फीट की दूरी से बात करें। दिनभर में सात-अाठ बार साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। बाहर निकलें तो सेनेटाइजर जेब में रखें। बीच-बीच में हाथ साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। जरूरत नहीं हो तो बच्चों व बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दें।

मेरे रिश्तेदार नेपाल से अा रहे हैं, क्या करें?-पवन कुमार, साहेबगंज

स्थानीय अस्पताल में सुविधा हो तो उनकी स्क्रीनिंग करा लें। नहीं तो पीएमसीएच आ सकते हैं। चिकित्सक अावश्यक समझेंगे तो जांच कराएंगे।

इन्होंने भी किया फोन| ऋषभ कुमार (महेंद्रू), अजय (मनेर), सन्नी (पालीगंज), रतन सिन्हा (अानंदपुरी), ललन (दानापुर), विजय पासवान (पटना), मोहम्मद जावेद (राजाबाजार), पुष्पा देवी (पटना सिटी), रमेश सिंह (बोरिंग रोड), सुनीता देवी (वैशाली), कमलाकांत पांडेय (छपरा), देवानंद प्रसाद (फुलवारीशरीफ), सुनील सिंह (बोरिंग रोड), विवेक (दीघा), रवि पांडेय (पटना), यमुना शर्मा (पटना)।
खबरें और भी हैं...