पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़की से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनेर |थाना क्षेत्र के सराय मुहल्ला में शनिवार की देर शाम पढ़ कर घर लौट रही लड़की के साथ अश्लील हरकत और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। लड़की के पिता का आरोप है कि मेरी दो बेटी पढ़ कर घर लौट रही थी कि पड़ोसी ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बेटी घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। इसके बाद मेरी प|ी बेटी को लेकर पड़ोसी के दरवाजे पर शिकायत करने गई तो पड़ोसी गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर मैं वहां पहुंचा तो वे लोग लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इसी दौरान पड़ोसी ने धारदार हथियार से मारकर मेरी बेटी का सिर फोड़ दिया। पुलिस शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
खबरें और भी हैं...