किसानों की सरकार करे मदद : एमएलसी
अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से हुई किसानों के फसल के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता यथाशीघ्र किसानों को सरकार मिलनी चाहिए। एमएलसी टुन्नाजी पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि सीवान जिला हमेशा से प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में रहा है और इस वर्ष भी जिले के किसानों के गेहूं सरसों आलू मूंग अरहर एवं फल आदि के किसानों के फसलों के बर्बादी के लिए मुआवजे की मांग की है। विधान पार्षद श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार के किसानों का अधिकतर फसल ओलावृष्टि आंधी बारिश के कारण बर्बाद हो गया है। अधिकतर किसान फसलों की खेती कर्ज लेकर करते हैं। ऐसे में उन्हें अतिशीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान खरीफ फसलों की बुआई नहीं कर पाएंगे और भीषण आर्थिक तंगी के शिकार हो जाएंगे। इधर कर्ज की मार और उधर फसलों की बर्बादी किसानों का कमर तोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में सरकार यदि मदद नहीं करती है तो किसान अत्याधिक परेशान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन कर जिन किसानों को जितना अधिक नुकसान हुआ है उतना अधिक मुआवजा देनी चाहिए।
फसल क्षति सहायता एवं रबी फसल बीमा का लाभ नहीं देेने पर दरौली के किसान करेंगे आंदोलन
दरौली | दरौली प्रखंड में वर्तमान समय में वर्षा व ओलावृष्टि होने से दरौली प्रखंड के किसानों की रबी फसल नुकसान हो चुका है । वर्षा से रबी फसल के नुकसान से मायूस दरौली प्ररवण्ड के किसानों ने भारतीय जन मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में एक मांग पत्र दरौली अंचल अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता को जिला समाहर्ता के नाम एक मांग पत्र सौंपा । वही सुरेन्द्र पाण्डेय ने प्रखंड के किसानों को रबी फसल सहायता एवं फसल बीमा के लाभ हेतु सरकार निवेदन किया । और कहा कि असमय बारिश ने किसनों का कमर टुट गया । खेतों में फसल बर्बाद हो चुका है । जिससे सरकार को चाहिए कि किसानों को फसल क्षती सहायता राशि एंव रबी फसल बीमा का लाभ जलद से जल्द दिया जाना चाहिए । प्रखंड के किसानों को लाभ नहीं मिलने पर आगे किसान आंदोलन करेंगे ।
सीओ को मांग पत्र देते किसान।