महिषी में भवन निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का हुआ पुनर्निर्माण
सहरसा के ऐतिहासिक महिषी में भवन निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण किया गया है। श्री उग्रतारा न्यास समिति के उपाध्यक्ष सह जदयू नेता प्रमील कुमार मिश्रा के अनुसार एक करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से इस गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। 2012 में इस गेस्ट हाउस के पुन:निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव दिया था। शिक्षाविदों, शोधार्थियों, पर्यटकों, उच्चाधिकारियों को इस गेस्ट हाउस के बनने से काफी सहुलियत होगी। 1958 में यह गेस्ट हाउस बना था, लेकिन देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया था।