शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन झोपड़ियां खाक
फुलवारीशरीफ|मौर्य विहार कॉलोनी के महादलित टोला में गुरुवार शाम शॉर्ट सर्किट से डाक्टर नट की झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते आसपास की आधा दर्जन झोपड़ियों तक आग फैल गई। इसमें डाक्टर नट, अजय पासवान, संजय नट, धर्मेन्द्र नट, दुखन नट समेत आधा दर्जन से ज्यादा की झोपड़ियां खाक हो गईं। इस बीच डाक्टर नट की झोपड़ी में रखा छोटा रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। डाक्टर नट ने बताया, अपनी बेटी की शादी के लिए जमा कर रखे करीब दो लाख रुपए जल गए। करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलने का दावा किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।