प्रत्येक पंचायत में फसल कटनी प्रयोग का होगा आयोजन
सीवान| बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय फसल कटनी कार्य से जुड़े जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सदर प्रखंड के सभागार में आयोजित हुई। इसमें सीवान सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि यह सरकार की एक महात्वाकांक्षी योजना है। पंचायत स्तरीय फसली कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर में कमी या फसल क्षति होने पर निबंधित किसानों को इसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। इसके बाद शनिवार को महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के कर्मियों को भी प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय सभागार किसान भवन महाराजगंज में
दिया जाएगा।