पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह में हॉकर बंधुओं ने गीतों पर किया डांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मिलन की धूम मची है। चारों ओर होली की मस्ती में लोग नाचते-गाते दिख रहे हैं। कई जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। युवा पत्र-पत्रिका हॉकर्स संघ त्रिपोलिया की ओर से शीतल मैरेज हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच होली मिलन आयोजित हुआ। इसमें रामप्रीत सहनी, श्रीकांत, प्रमोद, सूरज जायसवाल, विनोद, अरुण, मनोज, महेश, दीपक अादि शामिल हुए। बिहार राज्य पत्र पत्रिका युवा हॉकर यूनियन महेंद्रू की ओर से भी होली मिलन आयोजित हुआ। इसमें राजेश गोप, अशोक कुमार, मोहन कुमार, संजय सिन्हा, दिलीप, दिलीप मेहता, धर्मेंद्र अादि ने गीत संगीत पर धमाल मचाया। इधर पत्र-पत्रिका हॉकर संघ ने दानापुर में होली मिलन समारोह मनाया। इसमें हॉकर संघ की ओर से पृथ्वीराज, विश्वजीत, रोहित, अविनाश, गौतम, बादल आदि मौजूद थे। प्रेस प्रतिनिधि अश्विनी कुमार मौजूद थे। पटना बिहार राज्य पत्र-पत्रिका हॉकर यूनियन की ओर से कंकड़बाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें धीरन झा, संजय झा, बंधु झा, पीएन सिंह, कमलेश झा, अरविंद, महेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

त्रिपोलिया

कंकड़बाग

दानापुर
खबरें और भी हैं...