पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हॉकरों ने खेली होली, समाज में जागरुकता लाने का किया आह्वान, बांटीं गईं मिठाइयां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के जेपी चौक पर रविवार को दैनिक भास्कर के द्वारा हॉकरों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इसमें सभी को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ होली खेलने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया। मौके पर डीआई सैफ अली अब्बास व राजेंद्र वर्मा ने कहा होली पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारा का पर्व है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। इस मौके पर हॉकर मुस्ताफा, प्रमोद कुमार, अशोक, मंटू , द्वारिका, राम सिंह, जान मोहम्मद, गोपाल, ललन, प्रभु, रामबालक, राजनाथ सिंह, धर्मनाथ, सीताराम, विशाल, पारस, अमन, छठु, गोविंद, नवीन, राजेश्वर, राधाकिशुन, अनवर, जया, मुन्ना, रिंकु, शंभु, हरेंद्र, उपेंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...