शाहपुर इंटर कॉलेज के हेडमास्टर का निधन
नौतन| शाहपुर स्थित गंगाबख्श कनौडिया उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कादिर अहमद की मौत मंगलवार को उनके पैतृक घर पर हो गई। वे साठ साल के थे। शिक्षक 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मौत जीभ के कैंसर के कारण हो गई। वे सितंबर 2019 से ही मेडिकल अवकाश पर थे। उसी समय से उनका इलाज पीजीआई, लखनऊ से चल रहा था। उनकी तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र हैं। तीनों पुत्रियां तथा एक बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र इरफान अहमद 23 वर्ष रसिया से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।