100 महिला जवानों के स्वास्थ्य की हुई जांच
सीवान| पुलिस लाईन मैदान में रविवार को बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के विषय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में कार्यरत 100 से अधिक महिला सिपाहियों की जांच की गई। इस शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने दीपप्रज्जवलित कर किया। मौके पर डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रंजीता सिन्हा, डॉ. लया पांडेय, डॉ. प्रज्ञा साह, डॉ मौनाली बी पावार, डॉ. रश्मि ने बारी-बारी से महिला सिपाहियों की जांच की। डाॅ. रंजीता सिन्हा ने कहा कि महिलाअाें की स्तन कैंसर जांच व बच्चेदानी की जांच अावशयक है। अब 25 से 30 साल की उम्र्र में भी यह राेग हाेने का खतरा रहता है। समय पर जांच हाेने से इलाज संभाव है।