पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्यकर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संघ के राज्य संयुक्त मंत्री अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के संचालन में एएनएम की अहम भूमिका है। पर्याप्त आवंटन नहीं होने के कारण प्रत्येक माह वेतन भुगतान करने में स्वास्थ्य विभाग विफल है। सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार ओझा, बिंदु कुमारी सिंह, अवलेश कुमारी, विश्वनाथ सिंह, आशा कुमारी, दिनेश कुमार, शशिभूषण कुमार, मो. आशिक, वीरेंद्र कुमार, वशिष्ट प्रसाद सिंह, सुवेश कुमार सिंह, संजय कुमार, नारायण लाल दास ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का वेतन भुगतान का आवंटन कई माह से बंद है। अविलंब वेतन नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...