पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Heritage Photo Walk Walk For The Conservation Of Patna Collectorate Building Built In Dutch And British Times

हेरिटेज फोटो वॉक : डच और ब्रिटिश काल में निर्मित पटना कलक्ट्रेट भवन के संरक्षण के लिए किया वॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

‘सेव हिस्टॉरिक पटना कलेक्ट्रेट’ मुहिम के तहत शनिवार को पटनावासियों ने ‘हेरिटेज फोटो वॉक’ में भाग लिया। मकसद डच और ब्रिटिश काल में निर्मित ऐतिहासिक पटना कलेक्ट्रेट को संरक्षित करना था। वॉक कारगिल चौक स्थित क्राइस्ट चर्च से पटना कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन, जिला परिषद और डीएम कार्यालय भवन तक गया। लोगों ने ऐतिहासिक भवनों पर अंकित निशानियों को अपने कैमरे में कैद करते हुए उसपर विस्तार से चर्चा की। लोगों ने पटना कलेक्ट्रेट में शूटिंग हुई ऑस्कर पुरस्कृत रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ पर भी चर्चा की। अमेरिका से शिक्षा ग्रहण कर चुके अधिवक्ता व ‘सेव हिस्टॉरिक पटना कलेक्ट्रेट’ मुहिम के सदस्य कुमार शानू ने बताया कि 2016 में सरकार ने कलेक्ट्रेट भवन को ढहाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद भारत में तत्कालीन डच राजदूत अल्फोंसस स्टोलींगा और लंदन के विख्यात गांधी फाउंडेशन ने इसे बचाने की अपील की थी। साथ ही 2019 में इंटैक नामक संस्था ने पटना उच्च न्यायालय में इस प्रस्ताव के विरुद्ध एक जनहित याचिका डाली थी, जो अभी लंबित है। वहीं, 25 सितंबर 2019 को पटना उच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई करने के दौरान कलेक्ट्रेट भवन को तोड़ने पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को निर्धारित की गई है। पटना-बीट्स की सदस्य पूजा कौशिक और फोटोग्राफर आशीष कौशिक ने भी इस मुहीम का समर्थन किया।

ब्रिटिश काल के सोफे को देखतीं कनक जालान।
खबरें और भी हैं...