होली पर सुरक्षा का दावा... और थाने के पास हाे गई रिटायर्ड पाेस्टमास्टर की हत्या
पुलिस ने दावा किया था कि होली पर हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी, लेकिन एसकेपुरी थाने से एक किमी दूर विवेकानंद मार्ग स्थित वीर कुंवर पथ में दिनदहाड़े रिटायर्ड पोस्टमास्टर सकलदेव सिंह की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हत्या कर अपराधियाें के भाग जाने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। घटना बोरिंग रोड से सटे हुई। पुलिस का सूचना तंत्र कितना कमजोर है, इसकी भी पोल खुल गई। घटना के करीब आधा घंटा तक न तो एसकेपुरी थानेदार को सूचना मिली और न ही अन्य अधिकारियों को। अपराधी वीवीआईपी इलाके में सकलदेव को गोली मारकर भाग गए और पुलिस खोखा चुनती रह गई।
हाेली की खुशी गायब, चीत्कार से माहाैल गमगीन
घर में होली को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन रविवार को वहां कोहराम मच गया। बेटे मनीष अाैर उनकी प|ी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने के बाद सकलदेव के पटना और गांव में रहने वाले सगे-संबंधी भी उनके घर पर पहुंच गए। माेहल्ले में मातम पसर गया। उधर, सकलदेव की मौत की सूचना उनके न्यूयार्क में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे मनोज को भी मिल गई। मनोज की शादी भी कुछ माह पहले ही हुई है।
रिटायर्ड पोस्टमास्टर की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।