स्कॉलर्स एबोड में होली महोत्सव का अायाेजन
पटना|स्कॉलर्स अबोड स्कूल में होली महोत्सव का अायाेजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली से हुई। विद्यालय के किंडर गार्डेन के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया अाैर रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बी. प्रियम, निदेशक राणा राहुल सिंह, उप प्राचार्य स्मृति रावत माैजूद थे।