ब्रज की होली खेल आज विदा होंगे बांके बिहारी
गुठनी के सोहगरा धाम में चल रहे नौ दिवसीय सप्तम महारुद्र यज्ञ की पुर्णाहुति सोमवार को वैदिक विधान से वाराणसी से आए यज्ञाचार्यों द्वारा उच्चारित मंगलमय वेदमंत्रों के साथ सम्पन्न हो जाएगी। गुठनी स्थित सोहगरा धाम में 29 फरवरी से 9 मार्च तक चलनेवाले यज्ञ का आयाेजन किया गया है। वृंदावन धाम से आए दुष्यंत शर्मा की रास मंडली द्वारा प्रत्येक दिन रामलीला और रासलीला का मंचन किया। अयोध्या से आए प्रवचनकर्ता श्री रामचंद्राचार्य जी रामकथा और कृष्ण कथा की अनवरत सरिता बहाते रहे। मौके पर यज्ञ के सक्रिय कार्यकर्ता अनिरुद्ध सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामायण सिंह, मनोज सिंह, मिनहाज सोहगर्वी, कौशल किशोर सिंह, रविन्द्र सिंह, पीएन सिंह, डॉ रामजी, अखिलेश यादव, बाबा हंसहनाथ समिति के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह, रंजीत मध्देशिया, धर्मेन्द्र जयसवाल, अमन जायसवाल, अरुण मध्देशिया, विशाल सिंह, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।
गुठनी में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार।