कैंसर पीड़ित बच्चों को दिए होली गिफ्ट
सिटी रिपोर्टर | होली के अवसर पर इनर व्हील क्लब अॉफ पटना सौम्या की ओर से कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच होली गिफ्ट आइटम्स बांटे गए। उन सभी के बीच पिचकारी, जूस, बिस्कुट, टॉफी, हेल्थ कीट आदि बांटकर उनके चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की गई। क्लब की प्रेसिडेंट रूपाश्री सिंह ने कहा कि उनका मकसद कैंसर से पीड़ित बच्चों के बीच हिम्मत लाना है। इस अवसर पर क्लब की ओर से श्वेता साहा, अंकिता अग्रवाल, अभिता अग्रवाल, किरण झा आदि उपस्थित थी।