पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस होली हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने होली के अवसर पर ट्वीट कर बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की है। लिखा है- बहुत हो चुके तंग, इस होली युवा मांगे रोजगार का रंग और हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने पर भी प्रदेश को ना विशेष राज्य का दर्जा मिला और न राहत पैकेज ही मिल पाया है। उधर, विधायक तेजप्रताप यादव और सांसद मीसा भारती ने कहा कि इस त्योहार का संदेश ही है अपने अंदर छुपी बुराइयों का दहन करना। राबड़ी देवी ने कहा कि सबका जीवन खुशियों के सतरंगी रंगों से सदा भरा रहे। होलिका जलाने का अर्थ अपने अहंकार, वैमनस्य और नफरत को जलाना है।
खबरें और भी हैं...