अाज मौसम भी खेलेगा होली, बारिश के आसार
{कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना
नम हवाओं से सुबह-शाम पड़ेगी ठंड
{पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 10 से 16 मार्च तक पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर सहित पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय
{ राज्य के जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी वहां दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके बावजूद रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन दिन का तापमान स्थिर ही रहेगा।
क्या है खास
पटना | पटना सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हाेली के दिन मंगलवार काे हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के उत्तरी भाग में चक्रवाती हवाअाें के कारण शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार व पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से ऊपर 1.5 किमी क्षेत्र में टर्फ बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
{पटना में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से 16 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। तेज हवा के चलने के कारण नमी बनी हुई है। इससे सुबह-शाम ठंड पड़ेगी। यह सिलसिला 16 मार्च तक चलेगा। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
{सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
सामान्य से 3 डिग्री अधिक
सामान्य से दो डिग्री कम
18.2 डिग्री
16.5 डिग्री
18.1 डिग्री
29.4 डिग्री
28.2 डिग्री
28.5 डिग्री
{10 से 16 मार्च तक पटना में भी होगी बारिश