पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमारे अस्पताल कितने सक्षम, परखेंगे, सरकार को देंगे रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • जिले में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को देखने 16 को आएंगे निदेशक प्रमुख

भागलपुर. कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अफसरों को अलर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निर्देश पर प्रधान सचिव ने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोरोना से बचाव की तैयारी पर ग्राउंड रियलिटी चेक करने के लिए टीम बनाई है। जेएलएनएमसीएच के लिए निदेशक प्रमुख डॉ. तपेश्वर प्रसाद को विजिट करने की जिम्मेदारी मिली है। वे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर सरकार को रिपोर्ट करेंगे।


निदेशक प्रमुख ने बताया कि विजिट की संभावित तिथि 16 मार्च है। अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने बताया कि यहां तय गाइडलाइन के अनुसार काम हो रहा है। अब तक एक भी पॉजिटिव मरीज यहां नहीं आया। छह मरीजों की जांच हुई थी। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। बता दें कि सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 10-20 बेड और सदर अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत जेएलएनएमसीएच में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है, सदर अस्पताल में इसकी तैयारी अभी नहीं है। यहां नशामुक्ति केंद्र को ही आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। इधर, अबूधाबी से हाल ही में लौटे एक दंपत्ति की सोमवार को जांच के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को उनसे संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी निगरानी की जा रही है।

रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित
कोरोना की रोकथाम को जिला समन्वय समिति व टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार शाम डीएम कार्यालय में होगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर बैठक होगी। इसके लिए टास्क फोर्स बनाया गया है। इसके सदस्य एसएसपी, नवगछिया एसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त, डीपीआरओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, सिविल सर्जन के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक होंगे।

खबरें और भी हैं...