मैं रियल लाइफ में टॉम बॉय टाइप हूं, मम्मी ने पूछा तुम देवी में फिट होगी?
पटना की रति पाण्डेय इन दिनों दंगल टीवी के शो देवी आदि पराशक्ति में नजर आ रही हैं। हिटलर दीदी, पोरस, मिले जब हम तुम जैसे शो से फेमस हुई रति का ये पहला माइथोलॉजिकल शो है। इस शो और अपने देवी के किरदार को लेकर वह काफी नर्वस थीं। कुछ महीने पहले शुरू हुआ ये सीरियल फिलहाल दंगल चैनल में नंबर वन पर चल रहा है। लोग देवी के किरदार में रति को बहुत पंसद कर रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की और बताया कि उन्हें इस रोल में फिट होने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
आपने ये शो क्यों चुना?
ये मेरा पहला अटेंप्ट है और इस कैरेक्टर को लेकर मैं काफी नर्वस थी। जो कैरेक्टर मैं पोट्रे कर रही हूं उसमें बहुत सारे शेड्स हैं। इसके लिए बहुत वर्सटाइल होना पड़ता है। शुद्ध हिंदी बोलना और कैरेक्टर को फील करना इतना आसान नहीं होता। कभी मैं काली का रोल प्ले करती हूं, कभी दुर्गा का और कभी पार्वती का। ये काफी इंट्रेस्टिंग है इसलिए मैंने ये शो ऑप्ट किया।
इस शो के बाद अध्यात्म से आप कितना जुड़ पाई? क्या सीखा?
मुझे इन दिनों में यह समझ आया कि हम जिस वीमेन इम्पावरमेंट की बात करते हैं वो तो सदियों पहले से होता आया है। श्रृष्टि की रचिता ही मां देवी थी। औरतों के बिना पुरुष कितना अधूरा है ये आपको पता चलता है जब आप पढ़ते हैं और समझते हैं। जो हम दादा-परदादा से सुनते आए वो हम खुद प्ले करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। मुझे ये समझ आया कि आपका कर्म ही आपका भविष्य तय करता है।
मैं नहीं कहती भगवान को फॉलो करो पर उस शक्ति में विश्वास करो
मैं यह नहीं कहती हूं कि किसी भगवान को फॉलो करो लेकिन उस शक्ति में विश्वास करना चाहिए। आप उसको कोई भी नाम दो लेकिन उसपर विश्वास जरूरी है। मैं अपने लाइफ में स्पिरिचुएलिटी को मानती हूं। मेरे कई समस्याएं इससे ठीक हुई हैं। नेटफलिक्स के जमाने में अगर हम ऐसे किसी शो से ऑडियंस को जोड़ रहे तो ये हमारी सफलता है। दंगल पर ये अभी नंबर वन शो है।
गोरिया तोहरे खातिर अप्रैल में होगी रीलीज नहीं हैं फूहड़ संवाद और अश्लील दृश्य
सिटी रिपोर्टर| भोजपुरी फीचर फिल्म गोरिया तोहरे खातिर का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। फिल्म की रिलीज काेरोना को देखते हुए 17 अप्रैल को की जाएगी। जीसस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म डायरेक्टर विक्टर की पहली फिल्म है। मनोरंजन से भरी हुई इस फिल्म में सात गाने हैं। यह जानकारी संत जेवियर्स स्कूल में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद निर्देशक विक्टर फ्रांसिस ने दी। स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा फिल्म की पूरी कहानी शुद्ध भोजपुरी है। फूहड़ संवाद और अश्लील दृश्यों से फिल्म को दूर रखा गया है। निर्देशक ने कहा कि इस फिल्म को अपने परिवार और दोस्तों के साथ देख सकेंगे। अधिकतर शूटिंग फतुहा और पटना में हुई है। एक्टर नंदकिशोर मेहता और एक्ट्रेस मुस्कान राज के अलावे फिल्म में कई पात्र हैं। फिल्म में संगतकार आलोक झा, गीतकार वेंकटेश बाबा, महेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, गायक आलोक, खुशबू उत्तम और अन्य है।
मेरी कॉलाेनी के सारे लोग देखते हैं मेरे शो को
मैं रियल लाइफ में टॉम बॉय टाइप हूं। जब मैंने घर में बताया कि मुझे देवी का रॉल मिला है तो उन्होंने पहले विश्वास नहीं किया। मैंने जब अपनी मां को बताया तो उन्होंने कहा तुम कर पाओगी ये? लेकिन जब उन्होंने देखा तो वो खुश थे। मेरे पैरेंट्स मेरी ज्यादा तारीफ नहीं करते। मुझे हमेशा सलाह देते हंै ये ऐसा करती तो और अच्छा होता। पटना में मेरी कॉलाेनी के सारे लोग शो को देखते हैं। बहुत अच्छा लगता है और मैं अकसर उनसे फीडबैक लेती हूं।
पटना की रति पाण्डेय दंगल टीवी के शो देवी आदि पराशक्ति में नजर आ रही हैं
गोरिया तोहरे खातिर फिल्म का एक भावुक करने वाला दृश्य।