- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Siwan News If Someone39s Clothes Are Torn On Holi The Steps Soil And Cow Dung Also Spread To The Tune Of Dj
होली पर किसी के कपड़े फटे तो, कहीं डीजे की धुन पर थिरके कदम, मिट्टी और गोबर ने भी जमाया रंग
रंगों का त्योहर होली मंगलवार को पूरे हंसी खुशी के साथ मनाई गई। होली को लेकर गांव गांव में बेहतर तैयारियां की गई थी। सोमवार की रात्री में शुभ मुहूर्त में सभी जगह होलिका दहन की गई। वहीं मंगलवार सुबह से ही हाेली के दिन सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर जीवन को रंगीन बना डाला। सुबह से दोपहर तक गांव से लेकर शहर तक कई कपड़ा फाड़ होली खेली गई। वहीं कई जगह कीचड़, मिट्टी व गोबर आदि को उड़ेल कर धूरखेल खेला गया। गांव गांव में इसे प्रमुखता से युवाओं ने खेला। वही दोपहर के बाद सभी लाेगों ने स्नान कर नए नए कपड़े पहन कर अबीर गुलाल की होली खेली। लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चे व युवा जहां घर घर जाकर महिलाओं व वुजूर्गो के पैर पर अबीर चढ़ाकर आशिर्वाद ले रहे थे। वहीं महिलाएं व युवतियां भी अपने अपने संबधियों के ख्हां जाकर महिलाओं से अबीर लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की बाधाईयां दे रही थी। वहीं लोग एक दूसरे को अपने घरों में बने स्वादिष्ट व्यंजन काे भी खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। मंगलवार होने से अधिकतर गांव में शाकाहारी होली मनाई गई।
250 स्थानों पर तैनात थी पुलिस
इस दिन मांस मदिरा से लोगों ने पूरी तरह से परहेज किया। होली को शांतिपूर्वक मनाने में प्रशासन के द्वारा भी काफी तैयारियां की गई थी। प्रशासन के द्वारा चिन्हित 250 से अधिक जगहों पर पुलिस के जवानों के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। पुलिस के ब्रजवाहन के साथ ही पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट भी सड़कों पर गस्त लगा रहे थे। होली में असमाजिक तत्वों पर पाबंदी के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहे।
बड़हरिया| जोगिरा गाने के विवाद में हुई मारपीट
प्रखंड के दो जगहों पर होली के अवसर पर अशांति फैलाने की सूचना पर प्रशासन की चौकन्ने तेवर ने शांति कायम कर लिया। पहला मामला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के ब्रहमटोला और यादव टोला के बीच हुआ। जोगीरा गाने के क्रम में शाम सात बजे के करीब जग्गु साह के पुत्र बलिराम साह और शिवजी यादव के पुत्र भरत यादव के बीच तू-तू में-में के साथ शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते एक बड़ा विवाद हो गया। जिसमें ब्रह्म टोला के डब्लू साह के पिता बलिराम साह को यादव टोला के लोग लाठी डंडा से पिटाई कर दी। बलिराम यादव के हालात को नाजुक देख कर परिवार वाले स्वास्थ्य केन्द्र लाए। जहां डॉक्टरों ने हालात को नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने अभी तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है। दूसरी घटना छक्का टोला में बाइक चलाने के दौरान 5 वर्ष के बच्चे के सड़क दुर्घटना में घायल होने के साथ शुरू हुआ। जिससे दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा सर्तकता बरतने व मौके बारदात जल्दी पहुंचकर मामले को काबू में किया गया।
आंदर| अबीर, गुलाल लगाकर दी गईं होली की शुभकामनाएं
प्रखंड के ग्रामीण इलाको में मंगलवार को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। रंग-गुलाल का त्योहार होली आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर उत्साह दिखा।बच्चो और नौजवानों द्वारा कई जगह डीजे के साथ होली गीत पर नाचते झूमते नाचते नजर आए। इसके साथ ही सांम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए सब लोगों ने मिलकर हर्षोल्लास पूर्वक होली पर्व मनाने में सहयोग दिया।
मैरवा| बाजार में नहीं दिखी चाइनीज पिचकारी, देसी ने दिखाया रंग
लोगों ने खूब जमकर रंग गुलाल उड़ाए। होली गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। पूरे प्रखंड में होली के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद था। पुलिस कर्मियों को सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर तैनात किया गया था। हिन्दु तथा मुस्लिम भाइयों ने भाई-चारे का परिचय देते हुए एक दूसरों अबीर गुलाल लगाते हुए गले लगाया। अबकी होली में लोगों ने प्राकृतिक रंगों को स्थान दिया। वहीं बाजारों से चाइनीज पिचकारी और रंग गायब रहे।
जीरादेई। खूब गाए गए होली के गीत, उड़ाए गए अबीर-गुलाल
रंगों का त्योहार होली पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। गांवों में होली त्योहार को लेकर पूरे दिन धूम मची रही। इस मौके पर ढोल, मजीरा के साथ होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए। होली गाने वालों की एक टोली गांवों में घर-घर घूमकर होली गीत गाई। वहीं जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। पुआ, पकवान व गुजिया आदि लोगों को खिलाई गई। पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हुआ।
सिसवन के बखरी गांव में होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाते लोग।
रघुनाथपुर में शांतिपूर्ण मनी होली, मटका भी फूटा
रघुनाथपुर| प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में गीले शिकवे भुलाकर कर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व होली संपन्न हो गया। होली के दिन सुबह से ही बच्चे पिचकारी में रंग भरके लोगों पर डाल रहे थे। वहीं युवा कुर्ता फाड़ होली, मटका फोड़ होली व शाम को बड़े बुजुर्गों को अबीर लगाकर सभी ने एक दूसरे को होली की शुभ कामनाएं दी। थाना क्षेत्र के नरहन गांव में एक पक्ष के दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बंधे डीजे साउंड से भोजपुरी व अश्लील गीतों को बजाने का विरोध करने पर हिंसक झड़प हो गयी। इसमें तीन युवक घायल हो गए।
बड़ों के पैर पर अबीर रख बच्चों ने लिया आशीर्वाद, संस्कृति और परंपरा की भी ली सीख
देर शाम तक चलता रहा खाने और खिलाने का दौर, एक-दूसरे को गला लगाकर दी बधाई, मिठाइयों का भी चलता रहा दौर
होली खेलने निकली युवाओं की टोली। कुर्ता फाड़ होली में मिट गया भेदभाव।