- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Masaurhi News If The Commission Was Not Given In The Drain Street Scheme In The Draft Then The Ward Secretary Was Surrounded And Beaten
मसौढ़ी के खरांट में नाली-गली योजना में कमीशन नहीं दिया तो वार्ड सचिव को घेर कर पीट दिया
मसौढ़ी | प्रखंड की खरांट पंचायत के वार्ड संख्या 8 की वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव गोढ़ना गांव निवासी अरुण कुमार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत उक्त वार्ड में चल रहे नली–गली निर्माण कार्य में कमीशन नहीं देने पर गांव के ही दो बदमाशों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का एक मामला सामने आया है। घटना बुधवार की सुबह की है। इस संबंध में जख्मी अरुण कुमार ने गांव के बंगाली सिंह के पुत्र बंटी कुमार व उसी गांव के विजय सिंह के पुत्र पिंटू कुमार के खिलाफ शुक्रवार को मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह अरुण कुमार जब अपने घर से शौच के लिए निकला तभी रास्ते में उक्त दोनों आरोपितों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे से वार कर उसे वहीं बेहोश कर दिया। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने इस दौरान नली -गली योजना के कार्य में अवैध रूप से कमीशन नहीं देने व पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से वे दोनों भाग निकले। बाद में अरुण कुमार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।