पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Drunda News If The Government Does Not Pay Attention Guruji Will Not Do The Assessment Even In Elementary Schools

सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो प्रारंभिक स्कूलों में भी मूूल्यांकन नहीं करेंगे गुरुजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों की हड़ताल गुरुवार को 25वें दिन भी जारी रहा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार सिर्फ सदन और टेलीविजन पर बोलते हैं कि हमारी सरकार शिक्षकों के हित में काम कर रही है।जबकि हकीकत यह है कि हम शिक्षक 17 फरवरी 2020 से आज तक लगातार हड़ताल पर हैं, हमने होली जैसा महान पर्व तक नहीं मना पाए। अगर सरकार के पास शिक्षकों के प्रति तनिक भी सहानुभूति होती तो शिक्षकों के घर भी होली मनाया गया होता, रंग-गुलाल और पुआ-पकवान भी बना होता।

टीईटी के प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कश्यप ने बताया कि बताया कि अगर हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो हम शिक्षक प्रारंभिक विद्यालयों मे होने वाले आगामी मूल्यांकन कार्य से खुद को अलग रखेंगे। शिक्षिका रितु सिंहा ने कहा कि शिक्षक इस बार अपना अधिकार लेकर हीं वापसी करेंगे।सूर्यमुखी देवी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपनी चट्टानी एकता के बल पर सरकार को झुकाएंगे।

धरनास्थल पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव अनिल कुमार राम,राम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धनंजय सिंह, हृदयानंद मांझी, अमिताभ भारती, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र साह,रविमंडल प्रसाद, कौलेश्वर शर्मा, प्रशांत कुमार निराला, दिलीप साह,अशोक भारती, वीमल कुमार, संजीत कुमार सिंह, कृष्णा राम,मंसूर आलम,विजय यादव, दीपक सिंह, लालबाबू प्रसाद, रामावतार गिरि आदि थे।

खबरें और भी हैं...