पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नालंदा में मामूली विवाद में बदमाशों ने दूल्हे के चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक के परिजन। - Dainik Bhaskar
मृतक के परिजन।
  • हिलसा थाना अंतर्गत मीना बाजार गांव के समीप शनिवार की रात मामूली विवाद में बदमाशों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
  • आधे घंटे के इस वारदात के दौरान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, ऑटो चालक से विवाद के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

हिलसा.हिलसा थाना अंतर्गत मीना बाजार गांव के समीप शनिवार की रात मामूली विवाद में बदमाशों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बारात में शामिल दूल्हे के शिक्षक चाचा की पीट पीटकर बदमाशों ने जान ले ली। आधे घंटे के इस वारदात के दौरान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऑटो चालक से विवाद के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।  
मृतक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मिल्की-महुआरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव वैशाली के हाजीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बारात हिलसा के सैदनपुर गांव जा रही थी। अन्य बारातियों ने वाहन में छिपकर और भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में अजय कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। ऑटो ने बारातियों की कार में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद ऑटो चालक और बारातियों में विवाद होने लगा। चालक ने मौके पर अपने सहयोगियों को बुला लिया और बारातियों की रॉड व लाठी से पिटाई की। 

भट्ट बिगहा गांव से आए लोगों ने ली जान
अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद यादव के पुत्री की शादी मिल्की-महुआरी निवासी अनिल कुमार से हो रही थी। मीना बाजार के पास बारातियों की कार में ऑटो में टक्कर मार दी। बाराती ऑटो चालक से हर्जाना की मांग करते हुए ऑटो की चाबी छीन ली। ऑटो चालक ने भट्‌ट बिगहा गांव से अपने दर्जनों सहयोगियों को बुला लिया और हमला कर दिया।

10 बदमाशों पर प्राथमिकी, छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतक के साला अजय कुमार ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी ऑटो चालक सुजीत कुमार पांडेय, भट्‌ट बिगहा निवासी कृष्णा प्रसाद, प्रशांत कुमार और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

छपरा : महिला के सिर में गोली मारकर हत्या
शहर के मुफस्सिल थानांतर्गत फोरलेन के समीप एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी। महिला के बाई तरफ कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। मृतका की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर महिला के सिर से बहे खून के धब्बे भी मौजूद हैं।

सीवान : युवक के सीने में मार दी गोली, मौत
मोलनापुर गांव में शनिवार की रात घर में सोए युवक को अपराधियों ने खिड़की से गोली मार दी। गोली उसके सीने में मारी गई। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक शिवपूजन मांझी का पुत्र संजय मांझी था। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल की एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। कमरे में संजय के साथ उसकी पत्नी भी थी। रात एक बजे अपराधी उसके घर पर आए थे।

आरा : रिटायर्ड फौजी के बेटे की हत्या की
करनामेपुुुर ओपी के सोनवरसा गांव में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अशोक मिश्रा (40 वर्ष) बताया जाता है, जो सोनवरसा गांव निवासी रिटायर फौजी बृजकुमार मिश्रा के पुत्र थे। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है। पुलिस को घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल व एक खोखा मिला है।

खबरें और भी हैं...