पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीएमबीयू में कुलपति से लेकर प्राॅक्टर तक प्रभार में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीएमबीयू के खाते में अधिकारियाें की घाेर कमी हाे गई है। कुलपति प्रभार में ताे हैं ही, अब डीएसडब्ल्यू अाैर प्राॅक्टर भी प्रभारी बना दिए गए हैं। एक तरफ राजभवन काे टीएमबीयू के लिए नियमित कुलपति नहीं मिल रहे हैं, दूसरी तरफ टीएमबीयू काे कई पदाें के लिए नए अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि नए कुलपति की नियुक्ति हाेने तक कम से कम डीएसडब्ल्यू अाैर प्राॅक्टर के पदाें पर भी नियमित अधिकारी की नियुक्ति नहीं हाेगी। इन दाेनाें पदाें के 15 दिन से अधिक रिक्त रहने के बाद की गई वैकल्पिक व्यवस्था से यही माना जा रहा है।

दाे अधिकारियाें पर अब कई अाैर जिम्मेदारियां : पीजी हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्राे. याेगेन्द्र काे डीएसडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार देने अाैर काॅलेज इंस्पेक्टर डाॅ. सराेज राय काे प्राॅक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के बाद विश्वविद्यालय के ये दाेनाें पद अब रिक्त ताे नहीं रहे लेकिन अन्य अधिकारियाें का काम बढ़ गया है। प्राे. याेगेन्द्र पीजी हिन्दी के विभागाध्यक्ष के साथ डीएसडब्ल्यू का काम देखेंगे। अभी उन्हें मुख्य रूप से हाॅस्टलाें में नामांकन की प्रक्रिया देखनी हाेगी। हाे सकता है कि छात्र संघ चुनाव काे लेकर भी तैयारी करनी पड़े।

खबरें और भी हैं...