पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फतुहा में चाउमीन खा रहे युवक पर बदमाशों ने पिस्तौल तानी, हल्ला होने पर हथियार फेंक भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की देर शाम गोविंदपुर बाजार कीे एक चाउमीन दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी तथा उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब आसपास के लोग जुटे तो चार की संख्या में आए बदमाश अपनी पिस्तौल को नाले में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा जायजा लिया। पुलिस ने नाले से बदमाशों द्वारा फेंकी गई पिस्तौल को जब्त कर थाने ले आई है। पीड़ित युवक मोजीपुर गांव निवासी राजू राज ने इस संबंध में बदमाशों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पीड़ित युवक राजू राज अपने दोस्तों के साथ गोविंदपुर बाजार की चाउमीन दुकान पर चाउमीन खा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश तथा एक अन्य वहां पहुंचे और मारपीट करते पिस्तौल तान दी। विदित हो कि पीड़ित युवक राजू राज के ही छोटे भाई राजीव की नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक गांव में अक्टूबर महीने में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एक युवक को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक बदमाशंों की पहचान कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...