पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल शुद्धीकरण सह शीतलीकरण यंत्र का उद‌्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खगौल। दानापुर रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम सुनील कुमार ने कर्मचारी कल्याण कोष से तीन लाख चालीस हजार रूपये की लागत से लगे जल शुद्धीकरण सह शीतलीकरण यंत्र का उद्धाटन किया। इस यंत्र के द्वारा प्रतिघंटा 250 लीटर पानी का शुद्धीकरण एवं शीतलीकरण होगा। इस यंत्र की क्षमता 2 टन की है,जिसमें 500 लीटर स्टोरेज की टंकी है, जो कि पूर्णतः स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है। अब मंडल कार्यालय के कर्मियों को शुद्धजल एवं शीतलजल सभी जगह उपलब्ध होगा,जो कि स्वास्थ की दृष्टि से अतिआवश्यक भी है। इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह सहित अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...