पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छह मैरेज हॉल और पांच जेवर दुकानों का हुआ आयकर सर्वे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना| आयकर विभाग ने बेली रोड स्थित 6 मैरेज हॉल तथा बारी पथ में गहना की 5 दुकानों का सर्वे किया। इनके कागजातों को खंगाला जा रहा है। इनकी कमाई और इनके द्वारा दिए जाने वाले टैक्स का मिलान किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि आमदनी के अनुसार टैक्स दिया गया है या नहीं? आयकर सूत्रों के मुताबिक कागजातों की पूरी छानबीन के बाद तय होगा कि आगे की कार्रवाई का क्या स्वरूप होगा? आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को राजघराना, शीशमहल, शाही दरबार, वाटिका प्रीमियर, राधाकृष्णा हॉल तथा बेली गार्डेन हॉल पहुंची। बेली रोड पर ये सभी कमोबेश एक सीरिज में हैं। थोड़ी देर के लिए यहां हड़कंप सी स्थिति रही। बाद में सबकुछ सामान्य हुआ। यही नौबत बारी पथ में भी रही।
खबरें और भी हैं...