- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News India39s Border Seal With Nepal Bangladesh Bhutan And Myanmar 144 Applied In Three Districts Of Bihar
नेपाल, बांग्लादेश, भूटान व म्यांमार से लगी भारत की सीमा सील, बिहार के तीन जिलों में 144 लागू
केंद्र ने कोरोनावायरस को अधिसूचित आपदा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही नेपाल, भूटान, बंगलादेश तथा म्यांमार के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पटना से काठमांडू और जनकपुर की बस सेवा भी 15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। भारत-बांग्लादेश ट्रेन अगले आदेश तक बंद रहेगी। नेपाल तथा भूटान की सीमा पर आवाजाही दोनों देशों के नागरिकों लिए नहीं, बल्कि तीसरे मुल्क के नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी इमीग्रेशन केंद्र काे विदेशी यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। लेकिन रक्सौल इमीग्रेशन केंद्र काम करता रहेगा। इधर, बिहार के 3 जिलों बक्सर, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। दूसरी ओर केंद्र ने कोरोना से मौत होने पर 4 लाख मुआवजे की घोषणा की। लेकिन 52 मिनट बाद ही घोषणा वापस ले ली। इसी बीच, 27 नए केस कन्फर्म होने के साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 113 हो गई। इनमें से 10 लोग ठीक हो चुके हैं।