इनर व्हील क्लब ने वृद्धाश्रम के सदस्यों में बांटे कपड़े
सिटी रिपोर्टर | इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की ओर से शनिवार को आरा गार्डन स्थित सहारा वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की ओर से वहां की बुजुर्ग महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। साथ ही क्लब के सदस्यों ने उन्हें दोपहर का भोजन भी कराया। क्लब की संध्या सरकार ने कहा कि महिलाओं के बीच कपड़ा बांटने के साथ-साथ वहां के पुरुषों के बीच भी कपड़े बांटे गए। इसके अलावा उनके जरूरत के अनुसार उन्हें अन्य सामान भी दी गई। इस अवसर पर कस्तूरी घोसाल, श्रुतिृ, अंजू गुप्ता, विद्या शर्मा, पूनम त्रिवेदी, माला सिंह, रेखा, संजुला, सोनी, रागिनी, सुम खेमका, पूजा आदि उपस्थित थीं।