कर्सर व नरहन पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश
अपर समाहर्ता विपिन कुमार राय ने लोक शिकायत परिवाद के एक मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी को आदेश निर्गत किया है। अपर समाहर्ता द्वारा दिए गए इस आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि जिला साहकारिता पदाधिकारी रघुनाथपुर प्रखंड के कड़सर व नरहन पैक्स अध्यक्ष व संबंधित सरकारी कार्मिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराए। उल्लेखनीय हो कि इस मामले में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर कराया गया था। जिसमें रघुनाथपुर प्रखंड के अंतर्गत कड़सर व नरहन पैक्स में वर्ष 2019 में बड़ी मात्रा धान की फर्जी खरीदारी दिखलाकर सरकारी राशि का गबन करने का अारोप लगाया गया था। प्राप्त परिवाद के जांच में यह पाया गया था कि जिले में पैक्स अध्यक्षों ,राइस मिलो व साहकारिता के कार्मिकों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर धान की फर्जी अधिप्राप्ति दिखाकर सरकारी राशि की लूट की जा रही है। अपर समाहर्ता ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिए आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है कि गत वर्ष की सभी पैक्सों की धान खरीद को आरटी नोट के सपेक्ष जांच कराकर एक पक्ष के अंदर इसका प्रतिवेदन करे कि अन्य किसी पैक्स में भी गबन तो नहीं है। अपर समाहर्ता का कहना है कि आरोप लगाया था कि प्रखंड साहकारिता पदाधिकारी और जिला साहकारिता पदाधिकारी ने उसकी शिकायत की कोई जांच नहीं की और उसके आरोपो को गलत बताया।