मैट्रिक की कॉपियां जांचने का निर्देश
इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वाले शिक्षक ही मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। डीईओ चन्द्रशेखर राय ने सभी मूल्यांकन केन्द्रों के निदेशकों को इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। साथ ही कहा गया है कि जिस विषय के शिक्षक हैं, जो शिक्षक इंटर में जिस विषय की उत्तर पुस्तिकाआें की जांच कर रहे थे, उसी विषय की मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच करेंगे।