इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा के आवेदन 21 तक
पटना|प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च से बढ़ा कर 21 मार्च तक कर दी गई है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च से 19 मार्च तक हाे गई है। आवेदन की तिथि बढ़ाने के संबंध में शुक्रवार को बीएसएससी के सचिव ओमप्रकाश पाल ने सूचना जारी की।