अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्पताल में लगा जांच शिविर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुगोविंद सिंह अस्पताल में पॉक्सी अाैर गायनी सोसाइटी अाॅफ बिहार की ओर से ब्रेस्ट कैंसर व बच्चेदानी के कैंसर की जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में महिला पुलिसकर्मियों की जांच की गई। महिलाओं को समर्पित शिविर की अध्यक्षता व संचालन डाॅ. वीणा कुमारी सिन्हा ने किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुमकुम सिन्हा, डाॅ. रीता चकोर, डाॅ. नंदिता बोस, डाॅ. निशा, डाॅ. मिन्नी ने महिलाओं का परीक्षण कर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया। इएएसपी मनीष कुमार व अस्पताल की प्रभारी अधीक्षिका डाॅ. मणि दीपा मजुमदार ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोबर खान, जीएनएम अंजू कुमारी, मीना कुमारी अादि माैजूद रहे। इधर, गुजरी बाजार स्थित ओरिएंटल कॉलेज में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. जमाल फातमा व संचालन डाॅ. इकबाल अहमद ने किया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर मेयर सीता साहू, पार्षद किरण मेहता, विजय कुमार, सुषमा देवी, विजय कुमार सिंह, रीता रस्तोगी, शशिशेखर रस्तोगी व मुकेश ठाकुर ने महिलाओं को सम्मानित किया।