पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जगदानंद ने एक सीट मांगने वाली गोहिल की चिट्‌ठी को कहा फर्जी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजद ने चार घंटे के अंदर राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा और नामांकन करवाकर बिहार की राजनीति में नई लकीर खींच दी। लालू परिवार के पुराने सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता और पटना जिले के भूमिहार जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखने वाले एडी सिंह को उम्मीदवार बना राजद की नई राजनीति (ए टू जेड) को परवान चढ़ाया गया। दोनों उम्मीदवार अरबपति हैं, दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारे के जाने पहचाने नाम हैं। सवर्ण विरोध (खासकर ब्राह्मण-भूमिहार) की राजनीति के लिए पहचान बनाने वाले राजद की इस नई राजनीति से विरोधी खेमा सकते में हैं। गुरुवार को राजद से प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह के नामांकन के समय विधानसभा सचिव के कक्ष में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जगदानंद, समेत दोनों उम्मीदवारों के प्रस्तावक मौजूद थे।

भड़की कांग्रेस, बोली- शब्दों के चयन में सावधानी बरते राजद प्रदेश नेतृत्व

कांग्रेस ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के शक्ति सिंह गोहिल की चिठ्ठी को फर्जी बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने राजद के प्रदेश नेतृत्व को शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी होगी। राजद के नेता भाजपा और जदयू के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसी वहीं भाषा कांग्रेस के लिए इस्तेमाल की जाए यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे की याद दिलाया था। उस वक्त एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के नेतृत्व ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षाकृत कम सीटें दे रहे हैं, ऐसे में राज्यसभा के चुनाव में आरजेडी अपने कोटे की पहली सीट कांग्रेस को देगी। लेकिन सीट तो नहीं दी गई, अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष बिहार के प्रभारी की चिठ्ठी को ही फर्जी बता रहे हैं।

अविवाहित एडी सिंह के पास 685 करोड़ रुपए की संपत्ति

एडी सिंह (अमरेन्द्र धारी सिंह) अविवाहित हैं। बड़े एक्सपोर्टर हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और राजस्थान में 496 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और 189 करोड़ रुपए की चल संपत्ति के मालिक हैं। सर सीपीएन सिंह के नाती और जमींदार जंगधारी सिंह के पोता हैं। पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना के ऐनखां गांव के निवासी हैं। उनका ठिकाना दिल्ली-मुंबई ही ज्यादा रहता है। वे इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कराने वाली एक संस्था से भी जुड़े हैं।

गुप्ता दंपती 119 करोड़ रु. की संपत्ति के हैं मालिक


प्रेमचंद गुप्ता लालू परिवार के सुख-दुख के साथी रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में लालू परिवार के साथ वे भी जांच का सामना कर रहे हैं। लालू उन्हें वर्ष 2004-09 की यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनवा चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा भेजा था। लालू परिवार का साथ देने के लिए उन्हें फिर राज्यसभा भेजा जा रहा है। गुप्ता दंपती (प्रेमचंद गुप्ता-सरला गुप्ता) 23.46 करोड़ की अचल संपत्ति और 94.77 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं।

राजग : आज नामांकन करेंगे हरिवंश, रामनाथ व विवेक

एनडीए के तीनों उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। जदयू ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने वर्तमान सांसद डॉ. सीपी ठाकुर के पुत्र पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर को टिकट सौंपा है।

उम्मीदवार नहीं बनाने पर भाजपा से भड़के कायस्थ - पढ़ें पेज 6 भी

राजद के दोनों उम्मीदवार अरबपति, पहली बार भूमिहार को दिया टिकट

पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार की सुबह 9 बजे प्रदेश राजद कार्यालय खुलवाकर आनन-फानन में प्रेस कांफ्रेंस किया और दोनों उम्मीदवारों का नाम घोषित किया। जब कांग्रेस की सहमति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरजेडी का दो सीट बनता है। ऐसे में इस बारे में किसी और से बात करने का कोई मतलब ही नहीं था। उन्होंने कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की उस चिट्ठी को फर्जी करार दिया जिसमें सीटों की बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव को पुराना वादा याद दिलाया गया था। जगदानंद ने कहा कि वह चिट्‌ठी किसको और कब लिखी गई, इसकी जानकारी नहीं हैं। सोशल साइट पर नेताओं ने वह चिट्‌ठी चलाई थी।

बोले प्रदेश अध्यक्ष-चिट्‌ठी किसको और कब लिखी गई, इसकी जानकारी मुझे नहीं

प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह ने राजद उम्मीदवार के तौर पर किया नामांकन
खबरें और भी हैं...