ऊंची बिजली दर के विरोध में जन संघर्ष मोर्चा ने निकाला जुलूस
पटना| जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश में ऊंची बिजली दर के विरेाध में जुलूस निकाला। जुलूस को आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद जुलूस सभा में बदल गया। अध्यक्ष देवर| प्रसाद ने कहा कि बिजली हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है, जो सभी लोगों को सहज और संतुलित दर पर मिलनी चाहिए। उप महासचिव गजनफर नबाव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी के कारण श्रमिकों का पलायन एक विकट समस्या है। सभा को संबोधित करने वालो में मनोज कुमार चंद्रवंशी, कौशलेन्द्र कुमार, कुशवाहा नंदन, चुन्नू सिंह, प्रमोद कुमार नंदन, शंभूशरण प्रसाद, दीपक कुमार बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, सुरेन्द्र कुमार, केशरी कुमार,जितेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, राही कुमार, हरेराम शामिल थे। इन्होंने कहा कि अन्य व्यवसायों जैसे ट्रांसपोर्ट, छोटे-छोटे व्यवसाय से जुड़े लोग भी बेरोजगारी की आशंका से त्रस्त है। यह निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी होने तक लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। सभा की समाप्ति के बाद शिष्टमंडल ने सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस शिष्ठमंडल में डॉ. अनवर इमाम, गिरिजा शंकर प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल थे।