पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जदयू नेता अशोक चौधरी का दावा, चुनाव से पहले कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी। - Dainik Bhaskar
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी।
  • कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लालू यादव के सामने नतमस्तक है
  • कांग्रेस के विधायक निश्चिंत नहीं हैं कि कल क्या होगा

पटना. भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का कहना है- मध्यप्रदेश कांग्रेस में हुई टूट का असर बिहार में दिख सकता है। कांग्रेस छोड़ जदयू का दामन थामने वाले चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। चौधरी ने कहा कि बिहार कांग्रेस के नेता लाचार हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लालू यादव के सामने नतमस्तक है। कांग्रेस से वादा किया गया था- राज्यसभा की सीट मिलेगी। क्या कांग्रेस को राज्यसभा की सीट मिल गई?


ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के विधायक निश्चिंत नहीं हैं कि कल क्या होगा। हम जीतेंगे कि नहीं। ऐसे में बिहार कांग्रेस में चुनाव से पहले निश्चित रूप से बड़ी टूट होगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कद्दावर व्यक्ति ने स्थिति को देख पाला बदल लिया। इससे विधायकों को पाला बदलने की हिम्मत मिलेगी।

कांग्रेस का पलटवार
इधर, बिहार कांग्रेस के नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा- जदयू के नेता बिहार कांग्रेस में तोड़फोड़ की बात करते हैं। इससे प्रमाणित होता है कि आप राजनीतिक तौर पर अपराधी वाला आचरण कर रहे हैं। आप किसी दूसरी पार्टी के विधायकों को कैसे तोड़ने की बात करते हैं?

खबरें और भी हैं...