पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जदयू नेता की हत्या के विरोध में धरने पर बैठे छात्र, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसके पुरी थाने के बाहर धरने पर बैठे छात्र। - Dainik Bhaskar
एसके पुरी थाने के बाहर धरने पर बैठे छात्र।
  • होली की बधाई वाले बैनर में नाम नहीं देने पर मंगलवार को हुई थी छात्र जदयू के नेता की हत्या
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी

पटना. छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कौशिक की हत्या के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगमा किया। सैकड़ों छात्र एसकेपुरी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्र आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलते ही डीएसपी सचिवालय राजेश कुमार प्रभाकर मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। डीएसपी का कहना है कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।


बता दें कि मंगलवार को होली की बधाई वाले बैनर में नाम नहीं देने पर छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में उसका एक दोस्त बाल-बाल बच गया था। गोली मारने वाले कन्हैया के परिचित कुश, बंटी व आशुतोष हैं। बंटी और आशुतोष की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुश फरार चल रहा है। कुश मूल रूप से भोजपुर के बाघ मझुआ का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...