पर्चा दाखिल करने आए राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का जदयू नेताओं ने किया स्वागत
पटना | जदयू नेताओं ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का स्वागत किया। हरिवंश, शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने आए थे। नामांकन के बाद वह मंत्री जय कुमार सिंह के आवास पहुंचे। यहां मंत्री के अलावा जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, छपरा जदयू के अध्यक्ष अलताफ आलम राजू, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, वरीय नेता उपेंद्र सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरिवंश ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।