- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News Jeweler Was Being Sought From Jail For Extortion Jewelery Shops In The City Were Closed In Protest Against The Murder
जेल से मांगी जा रही थी ज्वेलर से रंगदारी, हत्या के विरोध में बंद रहीं सिटी में आभूषण की दुकानें
सिटी जेल में बंद सागर यादव उर्फ बच्चा, आभूषण कारोबारी आलोक रंजन मिश्र उर्फ रंजन बाबा को रंगदारी के लिए लगातार धमकी दे रहा था। कारोबारी ने रंगदारी देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। तब सागर ने अपने गुर्गों काे शुक्रवार की शाम मथनी तल स्थित दुकान भेजकर कारोबारी की हत्या करवा दी। घटना के बाद से दूसरे कारोबारियों में डर अाैर दहशत है। पुलिस अपराधियों काे पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है। घटना के विराेध में सिटी क्षेत्र की सभी सराफा दुकानें शनिवार को बंद रहीं। सुरक्षा व्यवस्था, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर कारोबारियों ने चौक थाने जाकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
3 मार्च काे अाया था पहला काॅल
अालाेक रंजन की प|ी ममता मिश्र के बयान पर चौक थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उन्हाेंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सागर यादव ने ही रंगदारी नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के लिए पति की हत्या करवा दी है। ममता के मुताबिक पति के माेबाइल पर तीन मार्च को पहली काॅल अाई थी। कॉल करनेवाले ने कहा कि मैं सागर यादव बच्चा बोल रहा हूं, मुझे पहचान रहा है कि नहीं। मेरा कहना मान लेना। आलोक ने इस बात काे हल्के में लेकर अनसुना कर दिया। पांच मार्च को फिर से कारोबारी के मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि मैं जैकी बोल रहा हूं। हमलोगों का कहना क्याें नहीं मानते हो, अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। हम लोगों ने ही लक्ष्मी ज्वेलर्स में फायरिंग करवाई थी, फिर भी तुम बात मानने को तैयार नहीं हो। सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है। वारदात में शामिल अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे।
मथनी तल से महेंद्रू तक बंद रहीं दुकानें
आभूषण व्यवासायी की हत्या के बाद शोक संतप्त परिजन।
दो दिन पहले अपराधियों ने की थी रेकी
रंगदारी नहीं मिलने से खफा अपराधी दो दिन पहले ही वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर चुके थे। मृत काराेबारी के बड़े भाई अाैर नवादा में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर राजू मिश्र ने बताया कि बुधवार काे दुकान के आगे कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे थे। उस वक्त ममता मिश्र भी दुकान पर थी और उसे शक हुआ। उसने पति को बताया, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। चर्चा में यह बात भी सामने आ रही है कि 25 फरवरी को लक्ष्मी ज्वेलर्स में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आलोक रंजन की दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज उठाया था। इस आधार पर एक अपराधी की पहचान हुई थी।
वृद्ध मां के सामने उठी बेटे की अर्थी
15 साल के अमन और 11 वर्षीय अर्जिता के सिर से पिता का साया उठ गया। वृद्ध मां मनोरमा देवी बीमार ही रहती हैं। आलोक ही उनकी सेवा करते थे। बेटे की हत्या की खबर से वे स्तब्ध हो चुकी हैं। बेटे की अर्थी उठते देख फफक पड़ीं। खाजेकलां श्मशान घाट पर बेटे अमन ने मुखाग्नि दी। अपराधियों ने अालाेक रंजन के सिर में पांच, पसली में एक, हथेली में एक गाेली मारी। पैर के पास भी जख्म मिला। परिजनों ने बताया कि वह दुकान जाने के लिए गो सेवा कर ही घर से निकलते थे।
आलोक की प|ी ने कहा था- दे दीजिए पैसा
लगातार फोन आने के बाद प|ी ने अालाेक रंजन से कहा कि क्याें नहीं कुछ पैसे दे देते हैं। लेकिन अालाेक ने कहा कि गलत काम को बढ़ावा नहीं दे सकता, इस तरह से आदत पड़ जाएगी। घटना की सूचना के बाद माैके पर प|ी अाैर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन नहीं मिलने पर कारोबारी को स्कूटी से लेकर एनएमसीएच पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सागर काे रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस
चौक थाना की पुलिस ने बताया कि जेल में बंद सागर यादव मोर्चा रोड का निवासी है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस को कुछ ठोस सुराग मिले हैं।
हत्या के विराेध में स्वर्ण व्यवसायी संघ के अाह्वान पर मथनी तल से लेकर महेंद्रू तक की 425 दुकानें शनिवार को बंद रही। इससे पहले संघ के अध्यक्ष शशिशेखर रस्तोगी की अध्यक्षता में अपराधियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर बैठक हुई। बैठक में पप्पू खत्री, पंकज गुप्ता, विकास गुप्ता, बबलू गुप्ता अादि शामिल हुए। अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार व एएसपी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा है। प्रशासन से 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी, मृतक के आश्रितों काे सुरक्षा व मुआवजा, मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। दूसरी ओर, आभूषण कारोबारी आलोक रंजन मिश्र के पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाया और पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
सुरक्षा की मांग को लेकर चौक थाना परिसर में जुटे ज्वेलरी दुकानदार।